KhabarFast

Horoscope Today 31 May 2026, Aaj Ka Rashifal: मई के आखिरी दिन कैरा रहेगा सभी राशियों का आज का दिन, यहां पढ़ें

Nancy | 31 May, 2026

Horoscope Today 31 May 2026, Aaj Ka Rashifal: आज रविवार, 31 मई 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जा रही है, जिसे इस साल अधिक पूर्णिमा के रूप में भी जाना जा रहा है। पूर्णिमा का यह पावन दिन आध्यात्मिक ऊर्जा, पूजा-पाठ, दान-पुण्य और पारिवारिक सद्भाव के लिए बेहद शुभ माना जाता है। चंद्रमा की पूर्ण कला आज मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और नई शुरुआत के अवसर प्रदान कर रही है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

मेष राशि (Aries)

आज के दिन मेष राशि के जातकों के लिए परिस्थितियां बदल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने से तनाव बढ़ सकता है। प्रमोशन के भी संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। प्रेम संबंधों में संवाद बेहतर होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धैर्य रखें

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नई नौकरी के अवसर आ सकते हैं। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिवार में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत करने से मतभेद सुलझेंगे। प्रेम में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की सराहना होगी। सहकर्मी से सावधानी बरतते हुए बात करें। अचानक धन लाभ से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे है। परिवार में शांति बनी रहेगी। प्रेम में ईमानदारी जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें। तनाव से सिरदर्द हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिलने से आपका बोझ बढ़ेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक मामलों में फैसला जल्दबाजी में न लें। परिवार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि (Leo)

आज के दिन सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा। घर0परिवार में माता-पिता आपकी सराहना करेंगे। जमीन के मामलों में जल्दबाजी न करें। प्रेम संबंधी मामलों में समझदारी दिखाए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, नए अवसर भी मिलेंगे। आर्थिक रूप से निश्चिंत रहें। परिवार में माता-पिता के साथ बातचीत फायदेमंद होगी। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में थकान हो सकती है। 

Also read: Adhik Maas 2026: धार्मिक कैलेंडर में जुड़ रहा अतिरिक्त महीना, जानें शुभ-अशुभ कार्यों की पूरी लिस्ट

तुला राशि (Libra)

आज के दिन तुला राशि के जातकों के पुराने विवाद सामने आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसला लें। निनेश के लिए विचार कर सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मजबूत रहेगा। करियर में बदलाव हो सकते है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपको दबाने की कोशिश कर सकते है। लेकिन मजबूती से अपने काम पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में खर्च करने से पहले सोच विचार कर लें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज के दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। लेकिन धैर्य और समझदारी से सारी मुश्किलें पार होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। पार्टनर से मिलन सुखद होगा। स्वास्थ्य अच्छा होने से मन खुश रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होने पर बेफिजूल खर्चा न करें। परिवार के साथ घूमने का प्लान पूरा होगा। प्रेम संबंधों में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य में तनाव महसूस हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने से लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आज का दिन सहयोग भरा दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में सफलता मिलेगी। परिजनों संग नई योजनाएं बनेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।