KhabarFast

Horoscope Today 01 June 2026, Aaj Ka Rashifal: नए महीने की शुरुआत कैसी रहेगी? यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल

Nancy | 01 Jun, 2026

Horoscope Today 01 June 2026, Aaj Ka Rashifal: 01 जून 2026 को चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, जो भावनाओं, गहन अंतर्दृष्टि और महत्वपूर्ण फैसलों का दिन बना रहा है। ज्येष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग के प्रभाव से आज कई राशियों को करियर, धन और संबंधों में बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं, जबकि कुछ राशियों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।  तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सबका ध्यान आप पर रहेगा। बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। करियर में आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार में मिठास बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में पुरानी गलती को दोहराने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। में नए निवेश के अवसर बनेंगे। आर्थिक लाभ होने से निवेश की योजना बना सकते है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांच बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अनुशासन रखना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा बिजी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके मल्टीटास्किंग होने से आपका प्रभाव सकारात्मक रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। घर-परिवार में पुराना वादा पूरा करने का मौका मिलेगा। में ईमानदारी जरूरी है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक शांति के लिए व्यायाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज के दिन  कर्क राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मी से बहस होने से आपका मूड खराब रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में पिता की सलाह को गंभीरता से लें। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन तनाव कम करने को कोशिश करें।

सिंह राशि (Leo)

आज के दिन सिंह राशि के जातकों को सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। करियर में नई चुनौतियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में नया प्रोजेक्ट अच्छे से खत्म होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। परिवार और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिणाम अच्छे रहेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। अनावश्यक खर्च न करें। परिवार में शांति बनी रहेगी। प्रेम में भावनाओं को संतुलित रखें। स्वास्थ्य में थकान हो सकती है, इसलिए आराम करें। 

Also read: Blue Moon: आज दिखेगा दुर्लभ ब्लू मून, जानें शाम को किस समय नजर आएगा खास नजारा

तुला राशि (Libra)

आज के दिन तुला राशि के जातकों का मन शांत रहेगा। सामाजिक गतिविधियां में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। निवेश के लिए पहले किसी जानकार से सलाह जरूर लें। परिवार में सुखमय माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खाने-पीने पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन रोमांचक होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज के दिन धनु राशि के जातकों को खुद पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ हो सकता है। बिजनेस में प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से खर्चा बढ़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम में समझदारी रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन किसी भी काम का तनाव न लें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए विचार और योजनाएं आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। करियर में बदलाव के अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना ज्यादा है। परिवार के साथ समय बिताए। दोस्तों से मिलने पर पुरानी यादें ताजा हो सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। करियर में आ रही अड़चनें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रयासों से मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वैनाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। अविवाहितों के लिए रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा