KhabarFast

Heropanti 2 Trailer: साइबर क्राइम रोकते नजर आएंगे टाइगर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खूंखार रूप ने जीता दिल

Parth Jha | 17 Mar, 2022

नई दिल्ली:  बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी हर फिल्म में जबरदस्त एक्शन से करोड़ों दर्शकों का दिल जीत ही लेते हैं। फिल्म 'हीरोपंती' से फिल्मी जगत में डेब्यू करने वाले टाइगर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर हीरोपंती करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दरअसल, साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म 'हीरोपंती 2' का ट्रेलर रिजील हो गया है। ट्रेलर में नवाजुद्दीन का किरदार एक अलग ही अंदाज में दिखाई दिया।

'हीरोपंती 2' साइबर क्राइम पर आधारित है, जिसमें टाइगर श्रॉफ यानी बबलू का मुकाबला नवाजुद्दीन सिद्दकी (लैला) से होगा। ट्रेलर की शुरुआत नवाजुद्दीन की दमदार एक्टिंग से होती है। इसमें दिखाया गया है कि दुनिया में हो रहे साइबर क्राइम के पीछे लैला का हाथ है, जिसे रोकने के लिए बबलू को ढूंढना जरूरी है।

वहीं तारा सुतारिया से लोगों को इस बार कई ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन हमेशा की तरह इस बार फिर भी उन्होंने फैंस की सारी अपेक्षाओं पर पानी फेरती दिख रही हैं। सबसे ज्यादा निराश करने वाली बात ये रही कि 3:38 मिनट के ट्रेलर मेकर्स ने पूरी फिल्म दिखा दी। विलेन लैला के रोल में नवाजुद्दीन, टाइगर को टक्कर देते नजर आ रहे हैं।