Hero 3 जून को भारतीय मार्किट में अपनी पहली Flex-Fuel मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। इस खास मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे। यह लॉन्च देश में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने और प्रदूषण कम करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।
जानें क्या है Flex-Fuel?
Flex-Fuel तकनीक वाली गाड़ियों में ऐसा इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) इस्तेमाल किया जाता है, जो पेट्रोल और एथेनॉल के मिश्रण पर चल सकता है। ये वाहन E20 से लेकर E85 तक के फ्यूल पर आसानी से काम करते हैं। E85 फ्यूल में 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है।
सरकार भविष्य में E100 यानी 100 प्रतिशत एथेनॉल आधारित ईंधन को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। एथेनॉल गन्ने और अनाज से तैयार किया जाता है, जिससे यह पेट्रोल की तुलना में सस्ता और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है।
कौन सी होगी Hero की पहली Flex-Fuel बाइक?
हालांकि Hero MotoCorp ने अभी तक बाइक के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कंपनी की लोकप्रिय Splendor या HF Deluxe पर आधारित हो सकती है। खास बात यह है कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कंपनी ने HF Deluxe Flex-Fuel मॉडल को शोकेस किया था। ऐसे में लॉन्च को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
बढ़ रही Flex-Fuel वाहनों की संख्या
भारतीय बाजार में Flex-Fuel वाहनों को लेकर तेजी से काम हो रहा है। टू-व्हीलर सेगमेंट में Suzuki पहले ही अपनी Gixxer SF 250 Flex-Fuel बाइक लॉन्च कर चुकी है। वहीं Honda ने भी CB300F Flex-Fuel मॉडल पेश किया था।