KhabarFast

हरियाणा में आज और कल हो सकती है जबरदस्त बारिश, किसानों को किया गया अलर्ट

Parth Jha | 23 May, 2022

चंडीगढ़:  उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ली है। जिसका कारण पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने को बताया  जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी इलाकों में बदला मौसम का मिज़ाज बदल गया है। राजस्थान, हरियाणा एनसीआर दिल्ली और सोनीपत में मौसम में बदलाव आया है।

हरियाणा के सोनीपत में 60किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाये हैं,रात से हो रही रुक रुक कर बारिश भी हो रही है। गर्मी में सर्दी का अहसास भी दिलाया गया। साथ ही किसानों के लिए अलर्ट जारी भी किया है। किसानों को फसल की बिजाई नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं पेड़ और टीन शेड के नीचे पशुओं को ना रखने की सलाह दी गई है। सोनीपत का तापमान 23डिग्री किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 23और 24मई को मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लगभग सभी हिस्सों में तेज़ आंधी के साथ मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह भारी बारिश के साथ हो ओलावृष्टि हो सकती है। हवा की रफ्तार 60- 90किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। पेड़ों और बिजली के खंभे आदि से दूर रहने की चेतावनी भी जारी की है।