KhabarFast

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला हादसा! पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत

Sachin Kumar | 14 Apr, 2026

Chattisgarh News:छत्तसीगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई में बड़ा हादसा हुआ है। यहां वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। वहीं, हासके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद रायगढ़ स्थित जिंदल फोर्टिस अस्पताल में अब तक 21 लोगों को भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने क्या कहा

जिले के एसपी प्रफुल ठाकुर ने कहा कि सक्ती जिले के संघी तराई क्षेत्र स्थित वेंदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट में नौ लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also read: 3 जुलाई से हो रहा अमरनाथ यात्रा का आगाज, जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन; क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

गाजियाबाद में भी फट चुका है बॉयलर

पिछले साल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। ये घटना गाजियाबाद के भोजपुर इलाके में हुई थी। हादसा पेपर मिल में हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि मजदूर जब काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक बॉयलर में विस्फोट हुआ था। धमाका इतना तेज था कि मजदूर कई फीट दूर जाकर गिरे थे।

गाजियाबाद के तत्तकालीन पुलिस कमिश्नर सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया था कि मृतकों की पहचान योगेंद्र, अनुज और अवधेश के रूप में हुई थी। फैक्ट्री मालिक का नाम अवनीश बताया गया था। बताया गया था कि फैक्ट्री में लेमिनेशन पेपर बनाने का काम होता है।