Jeff Bezos's House: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म की दुनिया में नए-नए किर्तिमान स्थापित कर चुके अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार एक लेख छपा है, जिसमें जेफ बेजोस की निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया गया है।
लेख के मुताबिक, जेफ बेजोस का मियामी स्थित घर करीब 1900 करोड़ का है। मियामी स्थित इस घर को 'बिलेनियर बंकर' कहा जाता है। क्योंकि, यह मजह एक बंगला नहीं बल्कि सुरक्षा का एक अभेद किला है। जिसपर ना बम असर करेगा ना गोली।
क्या है बिलेनियर बंकर की खूबी
आम तौर पर घर ईट-पत्थर और सरिया से बने होते हैं लेकिन, जेफ बेजोस का घर बुलेटप्रूफ कांच से बना हुआ है। घर पर बम धमाकों का जरा सा भी असर नहीं होगा। यहां तक की कंक्रीट की दीवारें बिजली-पानी के स्त्रोतों से लैस हैं। यह घर किसी आपातकालीन स्थित में बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटकर आत्मनिर्भर बनने की क्षमता रखता है, जो किसी भी सामान्य रिहायशी इमारत से कोसों दूर और रईसों की सुरक्षित स्वर्ग की तलाश का एक सटीक उदाहरण बनाता है।
मियामी में अरबपतियों का घर
मियामी स्थित जेफ बेजोस का घर 300 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें केवल 41 वॉटरफ्रंट दुनिया के सबसे विशिष्ट क्षेत्रों में से एक होने के नाते यह जेफ बेजोस जैसे अरबपतियों के लिए शानदार ठिकाना है। एक रिपोर्ट के अनुसार बेजोस के पास इस द्वीप पर तीन संपत्तियां हैं, जिसकी कुल कीमत 1900 करोड़ डॉलर है। रिपोर्ट के मुताबिक, बिलेनियर बंकर में रहने के बाद भी बेजोस का पहला घंटा पूरी तरह अनलॉग होता है। जब दुनिया सुबह-सुबह स्मार्टफोन की स्क्रीन स्क्रॉल करती हैं, तब जेफ बेजोस और उनकी पत्नी फोन को हाथ तक नहीं लगाते।