KhabarFast

Haryana Weather Update: 6 जून तक हरियाणा में बदला-बदला रहेंगा मौसम के मिजाज, बारिश और तेज हवाओं की संभावना

Parth Jha | 01 Jun, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहने वाला है। पश्चिमी के कारण राज्य में बदलों का आना जाना लगा रहेगा। साथ ही कई जगह बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 6 जून तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव के चलते प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हवाओं की दिशा में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहला पश्चिमी विक्षोभ 2 जून को और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 4 जून को पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के संकेत भी हैं, जिसका प्रभाव हरियाणा के मौसम पर पड़ सकता है।

Also read: Haryana News: हरियाणा में खुलेंगे तीन नए स्वास्थ्य केंद्र, सरकार ने दी खोलने की प्रशासनिक मंजूरी

बारिश और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 जून की रात से लेकर 6 जून तक हरियाणा के अधिकांश जिलों में समय-समय पर मध्यम से तेज गति की हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

IMD के मुताबिक, आगामी दिनों में दिन के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि बादल छाए रहने और बारिश की गतिविधियों के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।