KhabarFast

Haryana: हरियाणा वन विभाग में अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

Parth Jha | 22 May, 2026

Haryana: हरियाणा सरकार के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग ने कई वन अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार आईएफएस अधिकारी सुभाष चंदर यादव को गुरुग्राम साउथ सर्कल के कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट और हरियाणा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चीफ जनरल मैनेजर के पद से मुक्त करते हुए केवल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स (वाइल्डलाइफ) की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं राज कुमार को गुरुग्राम साउथ सर्कल के कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें गुरुग्राम के डीसीएफ पद की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। इसके अलावा भूपिंदर सिंह को अंबाला नॉर्थ सर्कल से स्थानांतरित कर कैथल का डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं सुरेंद्र डांगी को गुरुग्राम का नया डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर बनाया गया है।