KhabarFast

Haryana: हरियाणा में ये मार्ग बनेंगे सिक्स लेन, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Parth Jha | 22 May, 2026

Haryana New Six Lane Road: हरियाणा में लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर सड़क और बुनियादी ढांचा सुधार योजना को मंजूरी दे दी है। इसको लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में विशेष समिति की चौथी समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अब विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं को तेजी से जमीनी स्तर पर उतारा जाए। Haryana New Six Lane Highway

शहर की प्रमुख सड़कों का होगा विस्तार

योजना के तहत शहर के कई व्यस्त मार्गों को सिक्स लेन में बदला जाएगा। इसमें लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क रोड और सिरसा चुंगी से क्लॉथ मार्केट रोड शामिल हैं। सिरसा चुंगी से क्लॉथ मार्केट तक के मार्ग पर बिजली की हाई-टेंशन और अन्य तारों को भूमिगत किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था और सुरक्षित तथा सुगम हो सके। Haryana New Six Lane Highway

इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिल चुका है और बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

प्रमुख चौकों का होगा पुनर्विकास

शहर के कई प्रमुख चौराहों को भी आधुनिक स्वरूप देने की योजना तैयार की गई है। ITI चौक को आधुनिक रिंग चौक के रूप में विकसित किया जाएगा। जिंदल चौक और 9/11 Chowk पर रोटरी (गोलचक्कर) बनाए जाएंगे।  Haryana New Six Lane Highway

जहाज पुल चौक का आकार छोटा कर उसका पुनर्निर्माण किया जाएगा इसके अलावा डाबड़ा जंक्शन के जीर्णोद्धार का टेंडर फाइनल हो चुका है। 

वैकल्पिक मार्ग और नई कनेक्टिविटी

राजगढ़ रोड पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए एक नई आंतरिक सड़क विकसित की जाएगी, जो कैमरी रोड को सीधे तोशाम रोड से जोड़ेगी। इसे शहर के लिए एक प्रकार का इनर बाईपास माना जा रहा है। Haryana New Six Lane Highway

स्लिप रोड और अन्य कार्य

तुलसी चौक, सुशीला भवन स्कूल और बस अड्डे के आसपास स्लिप रोड निर्माण को भी गति दी जा रही है। GJU से बस स्टैंड की ओर जाने वाली स्लिप रोड का टेंडर भी जल्द खोला जाएगा।