Panipat Suicide: हरियाणा के पानीपत जिला के मतलौडा कस्बे में एक महिला हेड कांस्टेबल फंदे पर लटकी मिली।महिला के ससुराल वाले उसे असंध रोड एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराने के बाद लड़की के परिजनों को सूचना देकर वहां से फरार हो गए। हॉस्पिटल के डॉक्टर ने हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। मृतका महिला के भाई ने पति व सास पर दहेज प्रताड़ना व हत्या के आरोप लगाए हैं।
हेड कांस्टेबल रीना के भाई रविंदर ने बताया कि करीब 10 साल पहले रीना की शादी मतलब निवासी राकेश के साथ हुई थी। शादी के बाद आरोपी ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि कई बार पैसे व सोना भी भिजवा था। रविंद्र ने बताया कि पहले भी ससुराल उसे प्रताड़ित करते थे जिसके चलते दो बार पंचायती तौर पर फैसला भी हो चुका था। भाई ने जानकारी दी कि रीना पहले भी सुसराल वालो से तंग आकर जहर ले चुकी थी
उन्होंने बताया कि बहन ने कई बार सुसराल वालो के कहने पर 30 हजार के साथ वाशिंग मशीन की भी मांग करने पर दी थी। फिलहाल मृतका की पुलिस लाइन में ड्यूटी लगी हुई थी। जांच अधिकारी हरिनारायण ने बताया कि परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और गाड़ी की मांग के लिये ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत और जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।