KhabarFast

Rohtak Bomb Blast Case: रोहतक ब्लास्ट का आरोपी हुआ रिहा, नहीं मिला कोई पुख्ता सबूत

Parth Jha | 17 Feb, 2023

Rohtak News: हरियाणा के रोहतक शहर में हुए बम धमाके मामले में जिला कोर्ट ने आरोपी अब्दुल करीम टुंडा को बरी कर दिया है। बता दें कि हरियाणा के रोहतक जिले में 1997 में दो बम धमाकेहुए थे। मुख्य आरोपी के रोहतक पुलिस ने आतंकी अब्दुल करीब टुंडा बनाया गया।

भारत-नेपाल सीमा, बिहार से दिल्ली पुलिस ने अब्दुल करीम टुंडा को गिरफ्तार किया था। टुंडा पर रोहतक ,सोनीपत,पानीपत सहित कई जगह बम ब्लास्ट कराने का मामले दर्ज है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट में किसी भी गवाह ने टुंडा को पहचानने से इंकार कियाथा। अब्दुल करीम टुंडारोहतक में बम ब्लास्ट में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।

आपको बता दें कि हरियाणा के रोहतक में 1997 में रोहतक में बम ब्लास्ट हुए थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव की अदालत ने कहा कि टुंडा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसकी बम धमाकों में कोई संलिप्तता साबित हो सके। इसलिए सबूतों के अभाव में उसे बरी किया जाता है।आतंकी करीम टुंडा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। वह 1996 के सोनीपत बम ब्लास्ट मामले में अजमेर सेंट्रल जेल में बंद है