KhabarFast

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने ‘लूट लिया हरियाणा’ के लोगों का दिल, जानें कैसे

Parth Jha | 26 Feb, 2022

नई दिल्ली: हरियाणा की मशहूर अदाकारा सपना चौधरी अपने न्यू म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में है। 24 फरवरी को सपना ने अपने न्यू म्यूजिक वीडियो का टीजर रिलीज कर लोगों के दिलों में हल-चल पैदा कर दी। आपको बता दें कि सपना चौधरी का न्यू म्यूजिक वीडियो ‘लूट लिया हरियाणा’ को रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने के बाद ही मार्केट में हंगामा मचा दिया है।

इस म्यूजिक वीडियो में क्वीन सपना चौधरी अपनी कातिल आदाओं से लोगों के दिल को लूटती दिख रही है। दुनिया जानती है कि सपना एक बेहतरीन डांसर के साथ-साथ अपने लुक्स और एक्सप्रेशन्स से अपने फैंस का दिल जीत लेती है।बीते दिनों सपना के लुक्स और डैसिंग सेन्स में भी कई बदलाव देखे गये है।

ये बदलाव आपको सपना चौधरी की अपकांमिग म्यूजिक वीडियो ‘’लूट लिया हरियाणा’’ में देखने को मिलेगें। सपना चौधरी के बेहतरीन डांस, लुक्स और एक्सप्रेशन्स से हरियाणा ही नहीं यू.पी,बिहार वालों के दिलों में हल-चल मचा रखी है। इस गाने की बात करें तो हरियाणवी सॉन्ग 'लूट लिया हरियाणा' में सपना चौधरी के संग यूके हरियाणवी, हरजीत दीवाना और अक्की आर्यन की भी कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। जो कि फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है।