KhabarFast

HARYANA FRAUD: नकली SHO बनकर एक बुर्जुग से की गई लाखों रुपये की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Parth Jha | 16 Feb, 2023

PANCHKULA FRAUD: इन दिनों एक से एक नए तरीकों से लोगों को ठगने के मामले सामने आ रहे हैं। ठगों ने ठगी करने का एक नया तरीका निकाला है। खुद को चंडीगढ़ पुलिस का एसएचओं(SHO)बताकर एक मामले में समझौता करवाने के नाम पर एक बुजुर्ग से 14 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। 14 लाख रुपये गवा चुके बुजुर्ग ने पंचकूला के पिंजौर थाने में ठगी का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस बुजुर्ग की शिकायत पर ठगों की तलाश में जुट गयी है।

पंचकूला के डीएलएफ एरिया में एक पुलिस केस के समझौता करवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले ने खुद को चंडीगढ़ सेक्टर 11 पुलिस थाने का एसएचओ बताते हुए समझौते के लिए ₹14 लाख की डिमांड की और बुजुर्ग ने हड़बड़ाहट में 14 लाख रुपए जमा करवा दिए। जब बुजुर्ग ने उस व्यक्ति को दोबारा फोन किया तो व्यक्ति ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद उसको लगा कि उसके साथ ठगी हो गई है, जिसके बाद डीएलएफ वैली के निवासी बुजुर्ग दलीप सिंह जिसकी उम्र 70 साल है उसने इसकी शिकायत पिंजौर थाने में दर्ज करवाई है।

फिलहाल पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर 14 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज कर दिया है और पिंजौर थाना पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पिंजौर थाना पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए टेलीफोन नंबर और अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।