KhabarFast

HARYANA NEWS: पंचकूला नगर निगम FD घोटाले पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान, कहा- उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए

Parth Jha | 26 Mar, 2026

Haryana News: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर सैनी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास का बेशक एक भी काम ना होता हो, लेकिन रोज नए-नए घोटाले जरूर होते हैं। पंचकूला नगर निगम में सामने आए 160 करोड़ रुपये के FD घोटाले पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा, “यहां फर्जी FD कागजात जमा कर जनता के करोड़ों रुपये चट कर दिए गए। इतना बड़ा घोटाला सरकारी मिलीभगत के बिना संभव ही नहीं है। इसलिए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में इससे पहले भी अनगिनत घोटाले हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “590 करोड़ के IDFC घोटाले के बाद अब पंचकूला नगर निगम में भी ऐसा ही घोटाला सामने आया है। मंडियों में आलू खरीद भावांतर के नाम पर भी घोटाला जारी है। इसके अलावा नदिया- जंगल-पहाड़ भी नही छोड़े गए सरकारी संरक्षण में माफिया ने तक़रीबन मोरनी डिवीज़न व यमुनानगर डिवीज़न में पिछले तीन-चार महीने में सेकड़ो करोड़ के ख़ैर के कीमती पेड़ चोरी हो चुके हैं ।

उच्च स्तरीय जांत की मांग

हुड्डा ने जोर देकर कहा कि इन सभी घोटालों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि जनता के पैसे की लूट रुके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।