Haryana Elections 2026: हरियाणा के अंबाला में एक कॉलोनी ऐसी है जिसने किसी नेता को वोट देने से इनकार कर दिया है और साफ तौर पर वैधानिक चेतावनी लगा दी है कि कोई भी नेता यहां वोट मांगने के लिए ना आए। अगर आएंगे तो हाथ जोड़कर मना किया जाएगा। फिर भी ना माने तो अपनी बेज्जती की जिम्मेदार वह खुद होगा। क्योंकि पिछले कई सालों से बसी कॉलोनी में पानी है ना सड़के हैं ना ही अनमोल बहुत सुविधा है। इसी को लेकर नाराज कॉलोनी वासियों ने साफ कहा है की वोट किसी नेता को नहीं नोटा को जाएगा।
अंबाला में नगर निगम का चुनाव उनको होने जा रहा है। वहीं अंबाला के आशीर्वाद कॉलोनी के लोगों ने किसी भी नेता को अपना आशीर्वाद देने से मना कर दिया है और साफ तौर पर बैनर लगाकर वैधानिक चेतावनी कॉलोनी के गेट पर लगा दी है कि कोई भी नेता यहां वोट मांगने ना आए अगर कोई नेता वोट मांगने आया तो पहले उसे हाथ जोड़कर मना किया जाएगा। फिर भी अगर कोई नेता आया तो अपनी बदनामी और बेज्जती का जिम्मेदार खुद होगा।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पिछले करीब 15 से 20 सालों से यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं है। पहले नेता आए उनको वोट दिए। उनको जलपान कराया लेकिन वह हमारे यहां खाना पीना खाकर चले गए। साथ ही वह आश्वासन देकर गए कि वह गलियां बनवाएंगे, स्टेट लाइट लगवाएंगे, पानी के लिए ट्यूबवेल लगवाएंगे लेकिन किसी ने कुछ नहीं करवाया गया।
पीने का पानी उपलब्ध नहीं
पूर्व पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट मांगने जरूर आए थे। जीतने के बाद एक बार भी दिखाई नहीं दिए। छोटा अधिकारी से लेकर उपायुक्त तक शिकायत दी लेकिन किसी ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया। जिसके बाद इस चुनाव में वह किसी नेता को वोट नहीं देंगे और बहिष्कार करते हुए नोटा का बटन दबाएंगे क्योंकि ना तो यहां सड़के बनी है ना यहां से स्ट्रीट लाइट है और ना ही पीने का पानी है घर का कोई आदमी काम से लौटता है। उसके बाद श्रीमंजी साहिब गुरुद्वारा से पीने का पानी लेकर आता है। तब उनके घर में खाना बनता है।
इस वजह से किया बहिष्कार
स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले समय जब बाढ़ आई तो कोई भी नेता नहीं आया ना एमसी आया। किसी ने आकर पूछा भी नहीं की कैसे हो क्या हाल है कितना नुकसान हुआ है। इसी को लेकर अब यह बहिष्कार किया गया है।