KhabarFast

Haryana News:सोनीपत में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, पति-पत्नी समेत 3 को उतारा मौत के घाट

Sachin Kumar | 25 May, 2026

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से सनसनखीजे खबर सामने आई है। रविवार यानी 24 मई की देर रात अपराधियों ने प्लैट में घुसकर 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। सोनीपत के टीटीआई कुंडली स्थित बीपीएल फ्लैट्स में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी समेत 3 लोगों की धारदार हथियार से मिर्मम हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान विजय और उसकी पत्नी सुनिता निवासी कोट मोहल्ला, सोनीपत के तौर पर हुई है। वहीं, तीसरी मृतका स्वाति बताई जा रही है, जो गांव बडोली की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, तीनों पर धारदार हथियार से वार किया गया। हमला इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच  

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बीपीएल फ्लैट्स में रहने वाले ब्रह्मप्रकाश नामक व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजीश और अन्य एंगल को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जिसके बाद घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया है। वहीं, एफएसएफ की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।           

Also read: दिल्ली में चोरों का आतंक, सूने घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी कर फरार

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या में इस्तेमाल हथियार और मौत के सही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। सोनीपत पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।