Haryana News: हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रोहतक के जेजेपी ऑफिस में कार्यकर्ताओं की मीटिंग के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और उन पर राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जीजेयू में छात्रों की मांग उठाने पर घबराकर सरकार ने जेजेपी के नेताओं को हिरासत में ले लिया और यूनिवर्सिटी को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है।
चौटाला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीआईए द्वारा बिना नंबर प्लेट और काले शीशे वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करना गैर-कानूनी है और पुलिस खुद कानून का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने विभिन्न व्यापारियों और नेताओं के घरों पर पुलिस द्वारा की गई कथित ज्यादतियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब पुलिस ही गलत काम करेगी तो न्याय कैसे मिलेगा।
सरकार को उनकी गलतियों का अहसास कराया जा सके- दुष्यंत चौटाला
अंत में दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की कि इन मुद्दों और छात्र हितों को लेकर 27 अप्रैल को हिसार में एक 'छात्र हित महापंचायत' का आयोजन किया जाएगा, ताकि सरकार को उनकी गलतियों का अहसास कराया जा सके। आप सांसदों के पार्टी छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने के सवाल पर कहा कि "जो भाजपा मेरे साथ करना चाहती थी, वह आम आदमी पार्टी के साथ कर दिया," और दावा किया कि बीजेपी डेमोक्रेसी खत्म करना चाहते हैं।