KhabarFast

Haryana News: नाबालिग को घर से उठाकर ले गई पुलिस, थर्ड डिग्री देने के आरोप में SHO समेत चार पर FIR

Sachin Kumar | 27 Apr, 2026

Haryana News: एक नाबालिग लड़के के साथ मारपीट और थर्ड डिग्री यातना देने का मामला उजागर होने के बाद सनसनी फैल गई है। इस प्रकरण में यूआईटी थाना प्रभारी दारा सिंह मीणा सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहम मामला दर्ज किया है। 

पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने शुरुआत में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवार के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी विरोध में मैदान में उतर गए। वहीं, बढ़ते दबाव और विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस को आखिरकार मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना

रविवार यानी 26 अप्रैल को शाम लगभग सात बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार चौपानकी थाने पहुंचा। यहां सभी ने धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि, माहौल उस समय और गरमा गया जब रात करीब नौ बजे पूर्व विधायक संदीप यादव और कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान भी धरने में धरने में शामिल हो गए। इसके बाद देर रात पुलिस ने FIR दर्ज की। परिवार ने अपनी शिकायत में कहा कि 21 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे भिवाड़ी फेस-3 थाने से सिपाही गोपाल और अन्य पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और 16 वर्षीय लड़के को जबरन थाने ले गए। 

Also read: हरियाणा में 150000 किसानों के खातों में आएंगे 370.50 करोड़ रुपये, सरकार ने दी मंजूरी

थाने पहुंचे तो मिलने नहीं दिया गया

परिजनों कहा कहना है कि अगले दिन जब वे थाने पहुंचे तो उन्हें लड़के से मिलने नहीं दिया गया। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे थाना प्रभारी का फोन आया कि लड़के को भिवाड़ी के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है और तुरंत आधार कार्ड लेकर आने को कहा। जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो लड़का को बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया था । डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर शिफ्ट कर दिया। परिवार का आरोप है कि जयपुर के अस्पताल में भी पुलिसकर्मियों ने उन्हें लड़के के वीडियो और फोटो बनाने से रोका और धमकाकर रिकॉर्डिंग डिलीट करवा दी, ताकि मामले को रफा-दफा किया जा सके।