Haryana News: हरियाणा के पलवल में उस समय सनसनी फैल गई। जब यहां के एसडी कॉलेज के कैंपस में खेलने आए कुछ युवाओं ने एक खंडहर में एक शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस की टीम जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह सूचना मिलने पुलिस टीम एसडी कॉलेज में पहुंची और शव को बरामद किया। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि बीती रात उनके पास एक गुमशुदगी की रिपोर्ट आई थी। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने बताया आज सुबह कॉलेज के प्रांगण में खेलने के लिए कुछ युवा पहुंचे थे। जिन्होंने कैंपस में बने खंडहर में एक लाश को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बीती रात गुमशुदगी की शिकायत वाले मामले से इस शव की पहचान की और परिजनों को बुलवा कर शव की पहचान की है।
जांच में जुटी पुलिस
सचिन ने बताया 60 वर्षीय हर गुलाब घर से गायब हुआ था और अब इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।