KhabarFast

Haryana News: डिम्पल अरोड़ा मर्डर केस में बड़ा एक्शन, करनाल पुलिस की मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

Parth Jha | 18 May, 2026

Haryana News: हरियाणा के करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दो आरोपियों को गोली लगी। दरअसल, करनाल में बीते दिनों सेक्टर 9 में एक महिला डिम्पल अरोड़ा की दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है, महिला बिजली बोर्ड में काम करती थी और लंच टाइम में अपने घर की तरफ आ रही थी, लेकिन हत्यारे ने पीछे से आकर महिला को गोली मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी और करनाल पुलिस की सीआईए टीम को सूचना मिलती है जिसके बाद करनाल इंद्री रोड पर पुलिस और आर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में एक आरोपी जिसका नाम विकास है, उसका क्रिमिनल बैकग्राउंड काफी बड़ा है आरोपी को मर्डर के मामले में 20 साल की सजा हुई थी और जो पैरोल बाहर है उसके साथ पुलिस की मुठभेड़ होती है जब पुलिस उसको पकड़ने की कोशिश करती है तो आरोपी विकास पुलिस पर फायरिंग कर देता है जिसके बाद जवाबी कार्रवाई होती है पुलिस की जब गोली चलती है तो आरोपी को दो गोली लगती है जिसके बाद पुलिस आरोपी को करनाल के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचती है।

Also read: हरियाणा के झज्जर में सनसनीखेज मर्डर, कार सवार युवकों ने गोलियों से भून डाला युवक

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरा मामला क्या है आखिर किस वजह से महिला की हत्या की गई और इस साजिश के पीछे और कौन-कौन है पुलिस इस मामले की तफतीश कर रही है ।