KhabarFast

HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने कृषि मंत्री से मांगा इस्तीफा, हरियाणा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Parth Jha | 07 Apr, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आरएम सदन में आयोजित इनसो के छात्र संवाद कार्यक्रम में जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पहुंचे। कार्यक्रम में छात्र हितों को लेकर विचार विमर्श किया गया। दिग्विजय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और कृषि मंत्री पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि विश्वविद्यालयों में हॉस्टल, फीस बढ़ोतरी, री-अपीयर, सैनिटेशन और महिला छात्राओं की सुविधाओं जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों का माहौल खराब हो रहा है और छात्रों का विश्वास टूटता जा रहा है। चौटाला ने कहा कि यदि सरकार छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं करती तो नए सत्र में छात्र सीधी टक्कर लेने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव को आम परिवारों के बच्चों के लिए नेतृत्व उभारने का सबसे बड़ा माध्यम बताया।

Also read: Haryana News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की गीदड़ भभकी पर अनिल विज का पलटवार, कहा- हिंदुस्तान इनको तहस-नहस कर देगा

कृषि मंत्री से मांगा इस्तीफा 

कृषि मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के हालिया बयान पर तंज कसते हुए कहा कि बारिश से फसल बढ़ने की बात अजीब विज्ञान है। उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे बयानों से किसानों का अपमान होता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार ने बायोमेट्रिक व्यवस्था वापस नहीं ली तो आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही कृषि मंत्री से अपने बयान पर माफी मांगते हुए इस्तीफा देने की मांग की। वहीं वरिष्ठ विधायक रामकुमार गौतम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौटाला ने कहा कि वे उनके बड़े नेता हैं, वे पहले हमारे साथ थे हमारा नुकसान किया और अब जिसके साथ है उसकी लुटिया डुबायेंगे।