HARYANA NEWS: हरियाणा में साइबर ठगी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं चाहे वह किसी लिंक के माध्यम से बैंक खातों पर अपने हाथ डाल रहे हो या फिर किसी जाल साजी के जरिए खाताधारक से जानकारी लेकर उनके खाते खाली कर रहे हो इस मामले में नारनौल साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े मामले को सुलझाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
नारनौल साइबर क्राइम थाने में एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके खाते में पेंशन के 10 लाख रुपए उसने जमा करवाए थे लेकिन गलती से उनके मोबाइल पर आए एक लिंक को डाउनलोड कर लिया और उसी के चलते उसके खाते से यह राशि निकाल ली गई। इस मामले में नारनौल साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है और इस ठगी के मामले में हर्ष नाम के एक व्यक्ति को जयपुर से गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था और इस साइबर ठगी के मामले में आरोपियों ने एक लिंक भेजा और पीड़ित व्यक्ति ने उसे लिंक को डाउनलोड कर लिया जिसके चलते पीड़ित के खाते से लाखों रुपए की राशि निकाल ली गई। गहन जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में जयपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से नकद राशि के साथ-साथ अनेक मोबाइल और एटीएम कार्ड भी बरामद किये है।
5 दिन की रिमांड पर आरोपी
जिला पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहन पूछताछ हो इसके लिए न्यायालय के माध्यम से कम से कम 5 दिन का रिमांड मांगा जाएगा ताकि ये पता लगाया जा सके कि उक्त आरोपी ने और कहां-कहां पर ठगी का काम किया है।