KhabarFast

HARYANA NEWS: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS और 3 HPS अधिकारियों के तबादले

Parth Jha | 18 May, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ। 17 IPS और 3 HPS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ। पुलिस में ADGP, IG,DIG लेवल अधिकारियों के तबादले किए गए। गुरुग्राम के पुलिस कमीश्नर विकास अरोड़ा का तबादला हुआ। अब गुरुग्राम के नए कमिश्नर IPS शिबास कविराज होंगे। हरियाणा सरकार ने तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए।

नए आदेशों के मुताबिक 17 IPS और 3 HPS स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जिनमें ADGP, IG और DIG रैंक वाले बड़े अधिकारी भी इस लिस्ट में शामिल है। आदेश के मुताबिक, गुरुग्राम, करनाल, हिसार, पंचकूला और राज्य अपराध शाखा जैसे बेहद महत्वपूर्व जिलों और विंग्स के शीर्ष नेतृत्व को परी तरह से बदल गया है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा बदलाव गुरुग्राम में किया गया है। साइबर सिटी में पंचकूला के पुलिस आयुक्त और 1999 बैच के तेजतर्रार IPS अधिकारी शिबास कविराज को गुरुग्राम का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

कई राज्यों में किया फेरबदल

इस सूची में 17 IPS और 3 HPS स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जिनमें ADGP, IG और DIG रैंक के कई बड़े नाम हैं। इस फेरबदल के तहत साइबर सिटी गुरुग्राम, करनाल, हिसार, पंचकूला और राज्य अपराध शाखा जैसे बेहद महत्वपूर्ण जिलों और विंग्स के शीर्ष नेतृत्व को पूरी तरह बदल दिया गया है।