KhabarFast

हरियाणा में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल, 435 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति, अब कॉलेजों में नहीं रुकेगी पढ़ाई

Parth Jha | 14 May, 2026

HARYANA NEWS: शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राजनीतिक महाविद्यालयों को 435 नए सहायक प्राध्यापक मिले हैं। इनमें भूगोल के 277, राजनीति विज्ञान के 71 और इतिहास के 87 सहायक प्राध्यापक शामिल हैं, जिन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों का आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

नई नियुक्तियों से कालेजों में शैक्षणिक वातावरण और बेहतर होगा तथा विद्यार्थियों को अपने विषयों में गहन शोध और ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में खाली पदों को भरना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि किसी भी कालेज में शैक्षणिक कार्य बाधित न हो। इन 435 नियुक्तियों से प्रदेश के राजकीय कालेजों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।