KhabarFast

हरियाणा के झज्जर में सनसनीखेज मर्डर, कार सवार युवकों ने गोलियों से भून डाला युवक

Parth Jha | 16 May, 2026

Jhajjar Murder: हरियाणा के झज्जर जिले का सुबाना गांव गोलियां की तड़तड़ाहट से दहल गया। कार सवार बदमाशों ने दूसरी कार में बैठे एक युवक पर अंधाधुध गोलियां बरसा दी। करीब में 20 से ज्यादा गोलियां चलाई गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि यह घटना झज्जर जिला गोलियां सुबाना गांव की है। जहां देर रात सवार बदमाशों ने हितेश उर्फ गुल्लू पुत्र नरेश पर 20 से ज्यादा गोलियां बरसाईं। युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।

सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह आरोपी हितेश पर बदमाशों ने अंधाधुध फायरिंग की। सबसे पहले कार में सवार चारों बदमाशों गाड़ी से निकलकर युवक पर फायरिंग की। उसके बाद सभी बदमाश गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद एक बदमाश गाड़ी से बाहर निकलकर फिर से फायरिंग करता है। इस घटना के बीच एक तीसरे गाड़ी मौके से तेज रफ्तार में निकल जाती है। लेकिन बदमाश लगातार गाड़ी पर फायरिंग करता रहता है।