KhabarFast

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

Parth Jha | 04 Apr, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर जिले के गांव खातीवास में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के आगमन पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री आरती राव ने खेड़ी खातीवास के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश देने की बात कहीकार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकारवाले बयान पर तीखा पलटवार किया। 

आरती राव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस के 10 वर्षों के शासन में काफी परेशानियां झेली हैं और उन्हें अच्छी तरह पता है कि गूंगी,बहरी और अंधी सरकार कैसी होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार न तो गूंगी है,न बहरी और न ही अंधी,बल्कि यह सरकार निरंतर विकास कार्य करने वाली है। 

राव नरबीर सिंह पर साधी चुप्पी 

वहीं,मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा दक्षिण हरियाणा से मुख्यमंत्री बनने के बयान पर आरती राव ने चुप्पी साध ली और इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि कोई और सवाल पूछा जाए। आरती राव ने यह भी कहा कि दुर्भाग्यवश झज्जर जिले में भाजपा का कोई विधायक नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में जिले से भाजपा के कई विधायक चुने जाएंगे,जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिल सकेगी।