KhabarFast

महिला आरक्षण पर सीएम सैनी ने विपक्ष की जमकर लगाई क्लास, कहा- देश के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज हुआ

Parth Jha | 22 Apr, 2026

Haryana News: हरियाणा के गुरूग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित किया। हरियाणा कैबिनेट की बैठक में हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया। एकदिवसीय विशेष सत्र आगामी 27 अप्रैल को होगा। हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 विधानसभा के स्पेशल सत्र में लाया जाएगा।

सीएम सैनी ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा के कॉमन कैडर के ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए जरूरी नियम बनाने पर भी सहमति बनी। कॉमन कैडर ग्रुप डी कर्मचारियों ने 5 साल से ज्यादा की सर्विस की पूरी और क्लर्क के पद पर प्रमोशन के एलिजिबल लिए हो गए। हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस बिल 2026 के मसौदे को मंजूरी दी। ड्राफ्ट बिल में क्लर्क के पद के लिए ग्रुप डी से प्रमोशन के कोटे को 20% से 30% करने का प्रावधान किया गया।

Also read: Haryana News: महिला आरक्षण को कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 3 बिल पेश किए और देश के सामने ड्रामा रचा

देश के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज हुआ- सीएम सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि साथ ही 5% एक्स ग्रेशिया पद रखने की अनिवार्यता भी नियमों में शामिल की गई। 16 और 17 अप्रैल को संसद में जो कुछ हुआ उसने विपक्षी दलों का असली चेहरा देश के सामने उजागर किया गया। विपक्षी दलों का असली चरित्र महिला विरोधी और सत्ता का लोभी है। यह दिन देश के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज हुआ। विपक्षी दलों ने महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा लेकिन निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी से वंचित रखा।

महिला विरोधी दलों को करारा जवाब देंगी- सीएम सैनी

सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की भागीदारी कोई दया नहीं, उनका अधिकार छिना गया है। विपक्ष ने परिसीमन के नाम पर झूठ और भ्रम फैलाया और कहा के इससे कुछ राज्यों को नुकसान होगा।  गृहमंत्री ने तथ्यों के साथ स्पष्ट किया कि किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा। आने वाले समय में महिलाएं अपने वोट की ताकत से महिला विरोधी दलों को करारा जवाब देंगी।