KhabarFast

Haryana Faridabad Crime: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Parth Jha | 01 Mar, 2023

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला मोहम्मदपुर गुड़गांव के रहने वाली विवाहिता शीतल की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी है। मृतका के परिजनों की माने तो 3 साल पहले उन्होंने भाखरी गांव के रहने वाले सोनू के अपनी बहन शीतल की बहुत धूमधाम से शादी की थी । सगाई के बाद से ही वह लोग अपना रंग दिखाने लगे थे और कहने लगे थे कि सगाई में बहुत कम पैसा खर्च किया है। इससे उनकी बेइज्जती हो गई जिसके बाद उन्होंने शादी में जमकर पैसा लगाया।

आरोप है इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों का दिल नहीं भरा और वह लड़की से आए दिन मारपीट करने लगे और पैसे की डिमांड करने लगे। इसके चलते उन्होंने 40 लाख की रकम एक बार अकाउंट में भेजी और इसके अलावा कई बार उन्हें नगद रुपए भी दिए। आरोप है कि जब उनकी बहन को लड़की पैदा हुई तो ससुराल पक्ष के लोग और नाराज हो गए। आरोप है कि इसके बाद वो मारपीट कर उनकी बहन को गुरुग्राम छोड़ गए।

आरोप है कि काफी समय विवाहिता अपने मायके रही और वह उसे लेने तब आए जब दूल्हे की बहन की शादी थी । परिजनों के मुताबिक कल उन्हें पुलिस का फोन आया कि उनकी बहन की मौत हो गई है और वह फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में है । जिसके बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली ।