HARYANA NEWS: सीएम सैनी ने की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में कुछ 27 अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही कई अहम मुद्दों पर सहमति भी बनीं। बैठक के बाद सीएम सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्य की जनता को इन मुद्दों से अवगत कराया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम सैनी ने बताया कि सरकार कि सरकार ने सूबे के युवाओं को राहत देने का काम किया है. सरकार ने तय किया है कि बीसीए और बीसीबी के प्रमाण पत्रों को वैध माना जाएगा. शिक्षा विभाग में फील्ड कैडर के पद प्रमोशन और डेपुटेशन से ही भरे जाएंगे।
वाहनों के नियमों में बदलाव
प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए कई फैसले लिए हैं। एनसीआर में स्वच्छ ईंधन वाले वाहन चलेंगे। इसके साथ ही एनसीआर में वाहनों के नियमों में बदलाव किया गया है। सीएम सैनी ने बताया कि एनसीआर में सीएनजी, ईवी, गाड़ियां ही चलेंगी।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा वैश्विक व्यापार का केंद्र बन गया है। हरियाणा को निवेश का गंतव्य बनाना सरकार का उद्देश्य है। कैबिनेट मीटिंग में औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी दी गई है। मेक इन हरियाणा से प्रदेश अग्रणी बनेगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. 5 लाख करोड़ के नए निवेश का लक्ष्य रखा गया है। 2026-27 की बजट की घोषणाएं पूरी हो रही हैं। 20 हजार रोजगार देना सरकार का लक्ष्य है। 9 अलग-अलग उद्योग नीतियों को मंजूरी दी गई है। उद्योग क्षेत्र में अनाधिकृत कालोनियों को विशेष नीति के दायरे में शामिल करने को मंजूरी दी गई है।
कांग्रेस और इनेलो पर जमकर बरसे सीएम सैनी
सीएम ने कहा कि दोनों दलों कांग्रेस और इनेलो ने कभी नौकरियों में मेरिट को प्राथमिकता नहीं दी। ये मेरिट को प्राथमिकता देते तो युवाओं का विश्वास नहीं गिरता। एचपीएससी का अपना सिस्टम है, उसे कोई रोक नहीं सकता। पारदर्शिता लानी है तो ये मानना पड़ेगा। हमारे राज्य के बच्चे अन्य राज्य में नौकरी कर रहे हैं। यूपीएससी में हमारे बच्चे अव्वल आ रहे हैं।