KhabarFast

HARYANA NEWS: सीएम मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस पर किया कटाक्ष

Parth Jha | 24 Jul, 2023

चंडीगढ़: प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मंच से पन्ना प्रमुख सम्मेलन के सफल आयोजन लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में जीत का मंत्र दिया। मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा बीजेपी एक व्यवस्थित तरीके से सिस्टम को खड़ा करती है। दुनिया के सभी लोकतांत्रिक देशों में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी पार्टी है,करोड़ो कार्यकर्ता हैं, लाखों पदाधिकारी हैं। भीड़ इकट्ठी करना आसान है, और लोकतंत्र में कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करना बहुत बड़ी लोकतांत्रिक कला है।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय ,राज्य और जिला स्तर पर संगठन मजबूत नहीं हो पाता है। जिला प्रमुख और पन्ना प्रमुख उनकी सोच में भी नहीं आ सकता। प्रदेश में सवा 3लाख पन्ना प्रमुख बनने हैं। जहां 2लाख 70हजार पन्ना प्रमुख बना लिए गए हैं,एक-एक पन्ना प्रमुख की जानकारी को कंप्यूटर पर चढ़ाया गया है और उसके पास रजिस्टर होने का मैसेज आता है।एक विधानसभा के पन्ना प्रमुख बड़ी जनसभा लगती है,ये बीजेपी की वास्तविक ताकत है

2024के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा जनमत जब मिलेगा,जब जनता के साथ जनसंपर्क होगा,सुख दुख में शामिल होना पड़ेगा। सप्ताह में 15घरों में जरूर जाए,डेढ़ साल चुनाव को बाकी है। विपक्ष हर प्रकार की उल्टी सीधी बात करेगा,बरगलाने का काम करेगा। विपक्ष के कार्यकाल की तुलना प्रदेश और देश के कार्यों को लेकर तुलना करने को कहा है और जनता के सामने बात रखने की भी बात कही है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के गृहमत्री और देश के प्रधानमंत्री ने धारा 370को एक चुटकी में खत्म करने का काम किया है।आज जम्मू कश्मीर मुख्यधारा में जुड़ गया है,विकास के कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का स्थान ऊपर से चौथे पांचवे स्थान पर पहुंचा है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दुनिया के 170 देशों में योग को देश के प्रधानमंत्री ने करवाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की 5 मिलियन डॉलर इकनॉमी में भारत देश शामिल होने जा रहा है। हरियान में 50 % से ज्यादा ऑटोमोबाइल कारोबार होता है। सोनीपत के खरखोदा में औद्योगिक क्षेत्र आने से जमीन 5 करोड़ रु प्रति एकड़ में बिक रही है।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को लेकर पोर्टल बनाए गए हैं। लोग पोर्टल से लाभ ले रहे हैं,विपक्ष पोर्टल खत्म करने के वायदे कर रहा है, विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा ऐसा करोगे तो जनता दुत्कार देगी। वहीं उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को लेने का अधिकार सबसे पहले गरीब लोगों का है। आज लोग संतुष्ट हैं,बीमार होने पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ते। सेवा के भाव से आगे बढ़ने से आनंद आता है।