KhabarFast

Haryana News: ‘सरकार में एक के बाद एक घोटाला हो रहा है’ हुड्डा ने किया बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

Parth Jha | 27 Mar, 2026

Haryana News: चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड़्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी कम करने से कंस्यूमर कों कोई फायदा नहीं हुआ है। सारे देश में संकटआ रहा है,लम्बी कतारें लगी है।

क्रॉस वोटिंग कों लेकर विधायकों द्वारा रिप्लाई देने के मामले पर हुड्डा ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। क्रॉस वोटिंग 5 विधायकों ने की है और 4 वोट रिटर्निंग अधिकारी ने खराब की है। इस मामले पर हम चुनाव आयोग कों चिठ्ठी लिख रहे है। जिन विधायकों के वोट ख़राब होते है उसकी जानकारी नहीं होती।  

अभय चौटाला के आरोप पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मुझे पहले बताना चाहिए। इनेलो को अपना स्टैंड पहले से क्लियर करना चाहिए। जिन विधायकों के वोट खराब हुए इस मामले पर हम चुनाव आयोग को चिठ्ठी लिखेंगे। बैंक मे फ़्रॉड हो रहे है,प्रदेश मे क्राइम बढ़ रहा है। 590 करोड़ रुपये के घोटाले की मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। इस सरकार में एक के बाद एक घोटाला हो रहा है। ये सरकार इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है,विफल सरकार है।

ये सरकार इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है,विफल सरकार है- हुड्डा

हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों कों विधायक दल की बैठक मे नहीं बुलाएंगे। जब तक पार्टी फैसला नहीं करती तब तक नहीं बुलाएंगे।