HARYANA NEWS: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, डॉ. अर्चना गुप्ता को यह जिम्मेदारी संगठन को और मजबूत करने, जमीनी स्तर पर पार्टी को विस्तार देने तथा आगामी चुनावी रणनीति को धार देने के उद्देश्य से सौंपी गई है।
डॉ. अर्चना गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में संगठन और अधिक सशक्त होगा। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि यह नियुक्ति राज्य में संगठनात्मक संतुलन और नई ऊर्जा लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
चार राज्यों में बदली गई कमान
हरियाणा के साथ-साथ तीन और राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान गया है। बीजेपी ने हरियाणा, पंजाब, त्रिपुरा और दिल्ली में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए है। हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता को गुप्ता को कमान सौंपी गई है। वहीं दिल्ली में बीजेपी की कामान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को दी गई है। पंजाब में सरदार केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अभिषेक देब रॉय को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।