KhabarFast

HARYANA NEWS: ‘उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा’ क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों हुड्डा ने दी चेतावनी

Parth Jha | 17 Mar, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा विधानसभा के नेता विपक्ष भूपेंद्र हूडा की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा है। कल रात जो चुनाव हुए उसमें हमने पहले कहा था कि बीजेपी के नंबर कम है। मैं हैरान था जब अपने नेता को उम्मीदवार बनाया, किस नियत से बनाया गया?जनता के हित में फैसला हुआ है। उन्होंने कहा कि कुलदीप वत्स का नाम चलाया जा रहा है जबकि मैंने उनकी वोट देखी।

हुड्डा ने कहा कि परमवीर सिंह ने कहा कि मेरी वोट में कोई चूक नहीं हुई बिल्कुल ठीक हुई। वोट होने तक किसी का ऑब्जेक्शन नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पता है किन 5 विधायको ने किया है उनको लेकर हाई कमान को सूचित कर दिया है उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। क्रॉस वोटकरने वालों ने मेरे साथ या पार्टी के साथ नही धोखा किया बल्कि जनता के धोखा साथ किया। 5 विधायकों के खिलाफ हाई कमान को सूचित कर दिया है।

मैं फैसले का इंतजार करूंगा- हुड्डा

हुड्डा ने कहा कि मैं फैसले का इंतजार करूंगा। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोटकरने वालो के नाम नहीं छुपाता लेकिन एक शिष्टाचार है। हुड्डा ने कहा कि आपको भी पता है मुझे भी पता है। आपके संज्ञान में 2 से 4 दिन में नाम सामने आ जाएंगे जैसे पार्टी फैसला लेगी।