KhabarFast

HARYANA NEWS: ‘किसानों को खत्म करने का काम किया’ फसल खरीद को लेकर हुड्डा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Parth Jha | 03 Apr, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर हुड्डा ने एक बार फिर किसानों के मुद्दो लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से जो मंडियों में फसल खरीद की गई है। जो रिपोर्ट हमारे पास आई वह ठीक नहीं है।मंडियों में व्यवस्था नहीं, नए नए कानून शर्ते लगा दी है, गेटपास, ट्रेक्टर पर नम्बर प्लेट अनिवार्य, 3 गारंटर चाहिए। यह किसान को खत्म करने का काम है।

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "सरकार मंडी में ऐसी शर्तें लगाती है कि किसान अपनी फसल सस्ता बेचने पर मजबूर हो जाता है। इसीलिए हमने कार्यक्रम बनाया है कि मैं स्वयं, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, विधायक अपने-अपने हल्के की मंडियों का दौरान करेंगे। हम किसान के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि फसल खराब को लेकर कोई बोनस नहीं दिया गया। हर किसान के पास ट्रैक्टर नहीं है। कोई किराए पर लेकर अपनी फसल लेकर जा नहीं सकता। हुड्डा ने कहा कि कल से मैं और पार्टी के नेता प्रदेश के तमाम मंडियों के दौरे पर रहेंगे। यह शर्ते लगा कर सरकार एक और बड़ा घोटाला कर रही है। किसान को कैदी बनाया जा रहा है।

कांग्रेस नगर निगम का चुनाव सिम्बल पर लड़ेगी- हुड्डा

एजीएल मामले में आरोप मुक्त होने पर हुड्डा ने कहा कि मैंने पहली कहा था मुझे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। राज्यसभा चुनाव में क्रासवोटिंग मामले में विधायको के ऊपर अनुशासनात्मक कमेटी फैसला करेगी। शैली चौधरी के वोट को लेकर मैंने कोई लड़ाई नहीं लड़ी। यह बात गलत है कि मैंने अंदर ऐतराज जताया था। 4 विधायकों जिनके वोट रद्द किए गए उनके साथ ज्यादती की गई। कांग्रेस नगर निगम का चुनाव सिम्बल पर लड़ेगी।