KhabarFast

HARYANA NEWS: नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Parth Jha | 08 Apr, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के बराड़ में पुलिस ने बिजली विभाग में नौकरी दिलाने और बिजली बिल आधा करवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लवली (निवासी शिवपुरी कॉलोनी) और पंकज (निवासी कांचघर कॉलोनीन्यू मोती नगर) के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता सलिन्द्र कुमार (निवासी गांव खुड्डा कलां) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे बिजली बोर्ड में सरकारी नौकरी लगवाने और बिजली बिल कम करवाने का लालच दिया था। इस झांसे में आकर पीड़ित से 2 जनवरी 2024 से 22 मई 2025 के बीच किस्तों में कुल 10 लाख रुपये ठग लिए गए। काम न होने और पैसे वापस न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

जांच में जुटी पुलिस Also read: HARYANA NEWS: पानीपत में फर्जी LPG मैसेज से हड़कंप, साइबर ठगों ने बनाई कनेक्शन सरेंडर कराने की साजिश

थाना बराड़ा में 22 मई 2025 को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सघन जांच शुरू की। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी लवली ने अपने साथी पंकज की संलिप्तता का खुलासा किया, जिसके बाद 06 अप्रैल 2026 को पंकज को भी दबोच लिया गया। आज दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गयाजहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि आरोपी लवली के खिलाफ पहले भी थाना बलदेव नगर में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।