KhabarFast

HARYANA NEWS: कांग्रेस की गुटवाजी पर अनिल विज का तंज, कहा- पार्टी नहीं है बल्कि धड़े हैं ये अलग-अलग हो गए है

Parth Jha | 03 Apr, 2026

Haryana News:1 अप्रैल की देर शाम चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ था जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया। इस पूरी घटना पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। जिसमें वे बस में यमराज के भेषमें व्यक्ति से मिलते है और यमराज उन्हें बोलता है कि राहुल गांधी ने उनका काम छीन लिया जिसपर हास्य अंदाज में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी रोज भेष बदल-बदल कर सामने आते है। शायद उन्हीं से प्रेरणा लेकर ये व्यक्ति यमराज बन कर आया होगा।

कांग्रेस की आपसी अंतर कला रुकने का नाम नहीं ले रही एक बार फिर विधायक शैली चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना सधाते हुए बयान दिया कि आखिर वह किसी के कहने से इस्तीफा क्यों दे, जिस पर बोलते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस की पोल खुल चुकी है और कांग्रेस धराशाही हो चुकी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं है बल्कि धड़े हैं और धड़े अलग-अलग हो गए है।

जनगणना को लेकर बोले अनिल विज

देश में कल से डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह एक बहुत ही अच्छी चीज की शुरुआत हुई है इससे हमारा पूरा डाटा हमारे पास होगा। पहले घरों की फिर लोगों की जनगणना की जाएगी जिससे एक सही डाटा मिलेगा।