KhabarFast

तेजस के आगमन से चीन और पाकिस्तान में मची खलबली! HLA ने किया इस वेरिएंट का सफल परीक्षण

Parth Jha | 06 Apr, 2023

नई दिल्ली: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HLA) द्वारा बनाया गए स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस(LCA Tejas) ट्रेनर विमान ने 5अप्रैल 2023को अपनी पहलि उड़ान भरने में सफल रहा है। यह विमान आने वाले समय में भारतीय वायु सेना की रीढ़ की हड्डी के रुप में उभर कर सामने आएगा। इसके साथ ही यह विमान दो एयरक्राफ्ट मीग 21और जेगुआर को रिप्लेस करेगा। वहीं तेजस की ताकत देख चीन और पाकिस्तान भी चिंतित है, ये विमान उसके आगे कड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है।

आपको बता दें कि तेजस एयरक्राफ्ट ने यह उड़ान (HAL) के एयरपोर्ट से भरी थी। इसी के साथ ये एयरक्राफ्ट 35मिनट तक आकाश में रहा, इस ट्रेनर विनाम को LCV Trainer (LT 5201)  नाम से संबोधित किया है। वहीं विमान को अनय नाम से भी जाना जाता है लीड-इन फाइटर ट्रेनर यानी (LIFT)। इस विमान का मुख्य कार्य फाइटर जेट की ट्रेनिंग देना है। हालांकि जरुरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल युद्ध के दौरान भी कर सकते हैं। भारतीय वायुसेना ने 123तेजस फाइटर जेट मांगे थे। जिसमें से 26डिलीवर किए जा चुके हैं। सभी तेजस मार्क -1हैं, ऐसे अभी 13और दिए जाएंगे, इसके बाद बाकि 83फाइटर जेट्स तेजस मार्क-1ए होंगे, जो 2024से 2028के बीच मिलेंगे। LCA तेजस की कॉम्बैट रेंज 500किलोमीटर है। यानी हथियारों के साथ लैस होकर दुश्मन के इलाके में उनके रेडार में आए बिना जाकर हमला करके वापस आने में सक्ष्म है।

एयरक्राफट क्लोज-एयर-टू-ग्राउंड ऑपरेशन में काफ़ी मददगार सिद्ध होगा। वहीं अगर लंबी दूरी का मिशन करना हो तो सुखोई, राफेल या मिराज जैसे फाइटर जेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एयरक्राफ्ट की लंबाई 43.4 फीट, ऊंचाई 14.5 फीट और विंगस्पैन 26.11 फीट है, इसमें 2458 KG फ्यूल आता है। अधिकतम स्पीड 1980 KM प्रतिघंटा है,यानी ध्वनि की गति से डेढ गुना ज्यादा है। कुल रेंज 1850 KM है, अधिकतम 53हजार KM की ऊंचाई तक जा सकता है।