KhabarFast

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! DDA के इन पार्कों में मिलेगी फ्री एंट्री, जानें नए नियम

Parth Jha | 15 May, 2026

Delhi DDA Parks: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ा बदलाव होने वाला है| दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया मूवमेंट' को बढ़ावा देने के लिए अहम फैसला लिया गया है| दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपने सभी बड़े और हेरिटेज पार्कों में फ्री एंट्री देने का एलान किया है|

जानकारी के अनुसार, डीडीए पार्कों में सुबह 10 बजे तक लोग बिना पैसे दिए फ्री में एंट्री ले सकते हैं| इससे पहले उन्हें पैसे देने होते थे| एलजी और डीडीए के चेरयमैन तरनजीत सिंह सिंधू के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है|

'फिट इंडिया मूवमेंट' को बढ़ावा 


DDA ने भारत सरकार के 'फिट इंडिया मूवमेंट' को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया है| अब लोग सुबह पार्क में आकर योगा, मॉर्निंग वॉक, एक्सरसाइज कर सकेंगे| पहले सिर्फ प्रवेश शुल्क देने वालों को ही अंदर आने की अनुमति थी. 

इन पार्कों में मिलेगी फ्री एंट्री 


दिल्ली की जनता अब डीडीए के बड़े और बायोडावर्सिटी पार्क में बिना पैसे खर्च किए जा सकती है| इन पार्कों में  महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क, अटल सद्भावना, बांसेरा, आसिता, और क्रांति उद्यान डीडीए पार्क शामिल हैं. इसके अलावा वैष्णवी पार्क, लाला हरदयाल पार्क, वासुदेव पार्क, स्मृति वन और अमृत बायोडायवर्सिटी पार्क का नाम भी शामिल है. यहां पर सुबह 10 बजे तक फ्री एंट्री रहेगी.

Also read: दिल्ली में शुरू हुआ बिना रुके टोल सिस्टम, अब नहीं लगेगी लंबी लाइनें

पहले इतनी लगती थी एंट्री फीस 


डीडीए के इन सभी पार्कों में पहले लोगें से पैसे लिए जाते थे उसके बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिलती थी| पहले 20 से लेकर 50 रुपये तक की एंट्री फीस लगती थी| सरकार के इस फैसले से लोगों को सुबह की सैर करने, योगा करने और हरी का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा| खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो यह राहत भरा कदम है|

नहीं बदलेंगे ये नियम 


बता दें कि फ्री एंट्री का नियम सिर्फ सुबह 10 बजे तक ही लागू रहेगा| इसके बाद कोई पार्के में आता है तो उसे पुराने नियमों के तहत शुल्क देना पड़ेगा| वयस्कों को एक दिन में करीब 20 रुपये, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 10 रुपये और 13 साल तक के बच्चों के लिए फ्री प्रवेश ही रहेगा|