KhabarFast

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, जानें आज के ताजा रेट्स

Parth Jha | 30 May, 2026

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। मजबूत वैश्विक संकेतों, अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीद और घरेलू बाजार में बढ़ती शादी-ब्याह की मांग के चलते कीमती धातुओं में खरीदारी बढ़ी है।

शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद होने तक सोना 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब पहुंच गया, जबकि चांदी 2.74 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर दर्ज की गई। शनिवार को भी दोनों धातुओं में हल्की तेजी बनी हुई है।

आज का सोना-चांदी भाव

गुड रिटर्न्स के अनुसार शनिवार सुबह 24 कैरेट सोना 10 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,44,510 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,18,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी की कीमत में भी 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई है और यह 2,80,100 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,57,190₹1,44,100₹1,17,930
मुंबई₹1,57,040₹1,43,950₹1,17,780
कोलकाता₹1,57,040₹1,43,950₹1,17,780
चेन्नई₹1,59,290₹1,46,010₹1,22,560
लखनऊ₹1,57,780₹1,44,660₹1,18,390
कानपुर₹1,57,780₹1,44,660₹1,18,390
पटना₹1,57,700₹1,44,560₹1,18,290
जयपुर₹1,57,780₹1,44,660₹1,18,390
इंदौर₹1,57,700₹1,44,560₹1,18,290
भोपाल₹1,57,700₹1,44,560₹1,18,290

MCX पर मिला-जुला रुख

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पिछले कारोबारी सत्र में अगस्त डिलीवरी वाला सोना 146 रुपये की तेजी के साथ 1,61,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

वहीं जून डिलीवरी वाला सोना 925 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,000 रुपये पर आ गया। अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 624 रुपये की बढ़त के साथ 1,64,732 रुपये पर बंद हुआ।

चांदी की बात करें तो जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2,537 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक घटनाक्रम और घरेलू मांग में बढ़ोतरी के कारण सोने-चांदी में निवेशकों की रुचि बढ़ी है। शादी-विवाह के सीजन और सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर भी कीमती धातुओं की मांग मजबूत बनी हुई है।