Gold-Silver Price Today: आज देशभर में सोने और चांदी के भावों में मामूली लेकिन साफ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट (999 शुद्ध) सोना ₹15,536 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,241 प्रति ग्राम और 18 कैरेट: ₹11,652 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। कल के मुकाबले आज हर कैरेट में ₹1 प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं, चांदी ₹270.10 प्रति ग्राम और प्रति किलोग्राम ₹2,70,100 है। कल की तुलना में चांदी में ₹0.10 प्रति ग्राम यानी ₹100 प्रति किलोग्राम की उछाल आई है।
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार के सकारात्मक संकेतों और घरेलू मांग के चलते कीमती धातुओं की कीमतें ऊपर चढ़ी हैं। ज्वेलर्स और निवेशकों दोनों के लिए आज का दिन थोड़ी राहत भरा रहा, हालांकि उतार-चढ़ाव जारी है।
निवेशकों के लिए क्या है सलाह?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर सोने की मांग मजबूत बनी हुई है, जबकि रुपया और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों ने भी कीमतों को सपोर्ट दिया। घरेलू स्तर पर शादी-ब्याह का सीजन और त्योहारों की तैयारी में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। हालांकि, MCX फ्यूचर्स में भी इसी ट्रेंड के संकेत दिख रहे हैं। ऐसे में निवेशकों को सलाह दी जाती है कि भावों में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए छोटे-छोटे निवेश करें और लंबी अवधि का सोचें। ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहक मेकिंग चार्ज और GST का पूरा हिसाब लेकर खरीदारी करें।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम
1. दिल्ली: 24K सोना ₹1,55,500 से ₹1,55,510 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,41,000 से ₹1,43,000 प्रति 10 ग्राम, चांदी लगभग ₹2,75,000 से ₹2,87,000 प्रति किलो
2. मुंबई: 24K सोना ₹1,53,940 से ₹1,55,350 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,42,400 से ₹1,42,900 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,60,000 से ₹2,70,000 प्रति किलो
3. चेन्नई: 24K सोना ₹1,55,130 से ₹1,56,230 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग 1,40,000 से ₹1,43,000 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,75,000 प्रति किलो
4. कोलकाता: 24K सोना ₹1,51,100 से ₹1,55,350 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,41,600 - ₹1,43,900 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,65,000 से ₹2,70,100 प्रति किलो
5. बैंगलोर: 24K सोना लगभग ₹1,53,930 - ₹1,54,132 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,41,102 - ₹1,41,288 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,65,000 से ₹2,75,000 प्रति किलो