Gold Silver Price After Ceasefire: अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद सराफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। एक ही दिन में चांदी 11,000 रुपये महंगी होकर 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। तो वहीं, सोने के भाव में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई और 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 3,200 रुपये बढ़कर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, वैश्विक स्तर पर अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर समझौते की खबर ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया। तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर के कमजोर होने से निवेशक सोने-चांदी की ओर आकर्षित हुए। घरेलू बाजार में भी मांग बढ़ने से कीमतें ऊंची उड़ीं। चांदी में करीब 5 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि सोना 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम
1. दिल्ली: 24K सोना ₹1,53,980 से ₹1,54,112 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,41,160 - ₹1,41,270 प्रति 10 ग्राम, चांदी लगभग ₹2,51,018 से ₹2,77,000 प्रति किलो
2. मुंबई: 24K सोना ₹1,53,830 से ₹1,53,820 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,37,200 से ₹1,41,010 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,55,000 - ₹2,60,000 प्रति किलो
3. चेन्नई: 24K सोना ₹1,49,100 से ₹1,54,265 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,38,590 - ₹1,42,000 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,55,000 - ₹2,65,100 प्रति किलो
4. कोलकाता: 24K सोना ₹1,49,630 से ₹1,53,830 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,38,090 - ₹1,41,010 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,60,000 से ₹2,65,000 प्रति किलो
5. बैंगलोर: 24K सोना लगभग ₹1,49,210 से ₹1,54,040 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,37,800 से ₹1,42,100 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,55,000 से ₹2,65,000 प्रति किलो