KhabarFast

Gold-Silver Price Today: जमकर कर लें खरीदारी, औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी का भाव; कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Parth Jha | 30 Jan, 2026

Gold-Silver Price Decreases: आखिरकार शुक्रवार यानी मंगलवार यानी को लोगों को सोने-चांदी की कीमत से राहत मिली। लगातार बढ़ रही कीमतों के बाद जाकर सोने-चांदी के भाव पर ब्रेक लगा है। शुक्रवार यानी 30 जनवरी को सोने की कीमत में 8000 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरावट देखने को मिली। 29 जनवरी को सोना का भाव 1,78,850 रुपए थे था, जो 1,70,620 रुपए हो गया है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1,63,950 थी, जो आज 7750 रुपए कम होकर 1,56,400 रुपए हो गई है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 1,27,970 रुपए थी, जो अब घटकर 1,34,140 रुपए हो गई है।

चांदी भी पड़ी फीकी

सोने की तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। एक किलो की कीमत 15000 रुपए कम हुई है। 29 जनवरी को चांदी कीमत 4,10,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गई थी, जो आज 3,95,000 हो गई है। इसी तरह से एक ग्राम चांदी की कीमत 15 रुपए की गिरावट के साथ 395 रुपए पहुंच गई है।

आपके शहरों में सोने का भाव

बड़े-बड़े शहर जैसे मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, नागपुर, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, मैसूर में सोन की कीमत 17, 062 है। हालांकि, ये कीमत 24 कैरेट सोने की है। इसके अलावा इन सभी शहरों में 18 कैरेट सोने का भाव 12,797 और 22 कैरेट सोने का भाव 15,640 रुपए प्रति ग्राम है।

चांदी का भाव

अहमदाबाद, वडोदरा, जयपुर, लखनऊ, पटना, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, सूरत, चंडीगढ़ जैसे महानगरों में चांदी का भाव 3,95,000 रुपए रहा। इस हिसाब से यहां 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,950 रुपए और 100 ग्राम चांदी की कीमत 39,500 रुपए रही। अन्य शहरों में राजकोट, नासिक, अयोध्या में चांदी की कीमत लगभग यही रही। वहीं, केरल, मदुरै, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद,कटक, विशाखापत्तनम में चांदी की कीमत 4,15,000 रुपए प्रति किलोग्राम है। इन शहरों में 10 ग्राम चांदी का भाव 4,150 और 100 ग्राम चांदी का भाव 41,500 रुपए रही।