KhabarFast

Gold Price Today: आपके शहर में कितना है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम? जानिए

Parth Jha | 10 Apr, 2026

Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को रोज अलग-अलग खबरें सामने आ रही है। जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने में 1800 रुपये और चांदी प्रति किलो 3000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है। 

सोने में बढ़ोतरी के बाद प्रति 10 ग्राम 1,53,419 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना लगभग 1,51,630 प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,38,990 प्रति 10 ग्राम रही। दिल्ली में चांदी का भाव 2,54,900 - 2,55,000 प्रति किलो तक पहुंच गया है। 

जानें देश के अन्य राज्यों का हाल 

मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट (99.9%) सोना लगभग 1,51,470 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,840 प्रति 10 ग्राम (GST के बिना) के आसपास कारोबार कर रहा हैचांदी की कीमतें भी पिछले दिनों के मुकाबले गिरी हैं। मुंबई में चांदी में लगभग 2,38,000 - 2,40,000 प्रति किलो के आसपास मिल रही है। कोलकाता में भी चांदी का भाव लगभग 2,55,000 प्रति किलोग्राम है।

चेन्नई में सोने और चांदी की कीमतें काफी उच्च स्तर पर हैंजहां 24 कैरेट सोना लगभग 1,45,000-1,53,000 प्रति 10 ग्राम (10 gram) और चांदी 2,50,000-2,65,000 प्रति किलोग्राम के आसपास बिक रही है।