Gold Silver Price Update: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई। MCX पर चांदी की कीमतों में 11 हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं सोने के दाम में 3,000 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही दिल्ली की सर्राफा बाजार में भी सोने चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बीते बुधवार को रात करीब 11 बजे सोना प्रति 10 ग्राम 2281 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,52,034 रुपये पर चल रहा था। वहीं दिन के समय सोना 1,52,889 रुपये तक पहुंच गया था। इसके साथ ही रात के समय में चांदी 8,469 रुपये की तेजी के साथ 2,52,785 रुपये पर थी। जबकि यह कारोबार के दौरान 2,55,409 रुपये तक पहुंच गई थी।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में बढ़ी कीमत
बुधवार को दिल्ली की सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 2,900 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसके बाद प्रति 10 सोने की कीमत 1.55 लाख रुपये तक पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 3,500 रुपये चढ़कर 2.54 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। बता दें कि मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की वजह से दामों में गिरावट दर्ज की गई है। जिसकी वजह से धातुओं की मांग बढ़ गई है।
1. दिल्ली
24K सोना ₹152280 प्रति 10 ग्राम
22K सोना ₹139600 प्रति 10 ग्राम
18K सोना ₹114290 प्रति 10 ग्राम
2. मुंबई
24K सोना ₹152130 प्रति 10 ग्राम
22K सोना ₹139450 प्रति 10 ग्राम
18K सोना ₹114140 प्रति 10 ग्राम
चांदी ₹2,65,000 से ₹2,70,000 प्रति किलोग्राम
3. चेन्नई
24K सोना ₹153820 प्रति 10 ग्राम
22K सोना ₹141000 प्रति 10 ग्राम
18K सोना ₹117700 प्रति 10 ग्राम
चांदी ₹2,70,000 से ₹2,75,100 प्रति किलोग्राम
4. कोलकाता
24K सोना ₹152130 प्रति 10 ग्राम
22K सोना ₹139450 प्रति 10 ग्राम
18K सोना ₹114140 प्रति 10 ग्राम
चांदी ₹2,70,000 प्रति किलोग्राम प्रति किलो