KhabarFast

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Parth Jha | 11 Apr, 2026

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जानकारी के अनुसार, इस वारदात को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंजाम दिया गया। जहा प्रवीण दुकान पर बैठा हुआ था, तभी  अज्ञात युवक पैदल आया और तीन-चार गोलियां फायर करके भाग गया। पता चला है कि प्रवीण को एक गोली लगी है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही मौके से फरार हो गया। घटना के  बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यापारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।