KhabarFast

बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर गोली मारने की धमकी

Sachin Kumar | 10 May, 2026

Threat To Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी फेम और यूट्यूबर एल्विश यादव को धमकी दी गई है। साथ ही 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। बताया जा रहा है कि ये धमकी बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई है। एल्विश से कहा गया हैकि अगर उन्होंने ये पैसे दो दिन में नहीं दिए, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। 

एल्विश को इससे पहले भी कई बार धमकी भरे कॉल-मैसेज आ चुके हैं। एक बार उनके गुरुग्राम स्थित घर पर अज्ञात शख्स ने गोली चलाई थी। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर के घर लॉरेंस गैंग द्वारा ही हमला किया गया था। 

एल्विश के पिता को भी धमकी

एल्विश के अलावा उनके पिता को भी धमकी भरा मैसेज मिला है। मैसेज में साफ कहा गया है कि अगर दो दिन में रुपए न दिए गए, तो उन्हें गोली मार दिया जाएगा। घटना के बाद एल्विश ने सेक्टर-56 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।  

Also read: झज्जर पुलिस की 48 घंटे में बड़ी कार्रवाई, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार; 1680 कैप्सूल और 75 शीशियां भी बरामद

पुलिस थाने में की गई शिकायत

पुलिस को दी शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल गई थी। हालांकि, एल्विश यह कॉल नहीं उठा पाए। इसके कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें उन्हें 10 करोड़ रुपए दो दिन में देने के लिए कहा गया। ऐसा न करने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई।