KhabarFast

CID फेम दिनेश फडनीस का हुआ निधन, टीवी इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

Parth Jha | 05 Dec, 2023

Dinesh Phadnis Passed Away : टीवी इंडस्ट्री से एक बार फिर शोक की खबर आई है। दरअसल, सोनी टीवी के मशहूर क्राइम शो  'CID’ फेम दिनेश फड़नीस का निधन हो गया है। दिनेश फड़नीस ने कांदिवली के तुंगा अस्पाल में रात 12बजकर  08 मिनट पर आखिरी सांस ली।

इसकी पुष्टी सीआईडी ​​एक्टर दयानंद शेट्टी ने की है। दयानंद शेट्टी ने दिनेश फडनीस के निधन की पुष्टी करते हुए कहा ''दिनेश ने रात 12.08 बजे अंतिम सांस ली।''दयानंद शेट्टी ने बताया, दिनेश लीवर, हार्ट और किडनी की समस्याओं से जूझ रहे थे और उनकी जटिलताएं दिनों दिन बढ़ती ही चली गयीं।

30 नवंबर कराया गया था भर्ती

दिनेश फडणीस 30नवंबर से कांदिवली के तुंगा अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत को देखते हुए एक्टर को वेंटिलेटर पर रखा गया था। दिनेश की उम्र 57 साल की थी। वहीं कुछ ही देर में बोरिवली के दौलत नगर श्मशान भूमि में दिनेश फड़नीस का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

CID से की थी शुरुआत  

दिनेश फडनीस 1998में सीआईडी के शुरुआत से ही शो के साथ जुड़े थे और इस शो में उन्होंने इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस शो में  में 20साल काम किया है और अपने किरदार से हर दिल में जगह बनाई। दिनेश लोकप्रिय टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी नजर आए थे। इसके अलावा दिनेश कई फिल्मों में भी नजर आए थे जिसमें सुपर 30 और सरफरोश जैसी फिल्में शामिल है।