KhabarFast

फिल्म रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, सेंसर बोर्ड ने लगाए 21 कट; हिंसा पर उठे कई सवाल

Parth Jha | 18 Mar, 2026

Dhurandhar 2 CBFC Cuts: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट तो दे दिया, लेकिन इसके लिए कुल 21कट्स और संशोधन करने पड़े। खासतौर पर खूनखराबे और अत्यधिक हिंसक दृश्यों पर आपत्ति जताई गई है। फिल्म कल 19मार्च 2026को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है, जबकि आज शाम को पेड प्रीव्यू शुरू हो रहे हैं। 

धुरंधर 2पर चली CBFC की कैंची

सूत्रों के मुताबिक, सेंसर बोर्ड की एक्जामिनिंग कमिटी ने फिल्म के ग्राफिक वायलेंस को कम करने के लिए सख्ती बरती। इन कट्स में आंख फोड़ने का सीन, सिर पर हथौड़े से वार, सीमेंट ब्लॉक से सिर तोड़ने का सीन और सिर काटकर लात मारने वाला विवादास्पद हिस्से शामिल है। इनमें से कुछ सीन्स को 2से 24सेकंड तक छोटा या पूरी तरह ट्रिम कर दिया गया। कुल मिलाकर हिंसा संबंधी विजुअल्स में करीब 34सेकंड की कटौती हुई, जबकि पूरे भारतीय वर्जन को अंतरराष्ट्रीय वर्जन से लगभग 6मिनट छोटा कर दिया गया। फिल्म का भारतीय रनटाइम अब करीब 3घंटे 49मिनट है। 

इसके अलावा फिल्म में इस्तेमाल गालियों को म्यूट कर दिया गया है और कुछ जगहों पर शब्दों को बदला गया। बोर्ड ने कुछ नामों और संवादों में भी बदलाव सुझाए, ताकि दर्शकों को अनावश्यक रूप से आहत न किया जाए। यानी कुल मिलाकर 21बदलावों के बाद ही फिल्म को वयस्क दर्शकों (A सर्टिफिकेट) के लिए पास किया गया।

धुरंधर’ के पहले पार्ट ने मचाया धमाका

 बता दें, निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म पहली ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद आई है और इसमें रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना समेत अन्य कलाकार हैं। पहले पार्ट की तरह इस सीक्वल में भी एक्शन और स्पाई थ्रिलर एलिमेंट्स भरे हुए हैं, लेकिन सेंसर की कैंची के बाद अब दर्शक देखेंगे कि स्टोरी कितनी प्रभावी रहती है।