KhabarFast

CRPF Constable Vacancy 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, CRPF ने इन पदों के लिए निकाली 9000 भर्ती; तुरंत करें आवेदन

Nancy | 20 Apr, 2026

CRPF Constable Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। CRPF ने कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन) पदों पर कुल 9,195 रिक्तियों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में मुख्य रूप से 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। कुछ ट्रेड्स के लिए ITI प्रमाणपत्र भी जरूरी है।

इस भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 9,096 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 79 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा Pioneer विंग में अतिरिक्त 20 पद भी शामिल हैं। विभिन्न ट्रेड्स जैसे ड्राइवर, कुक, कारपेंटर, टेलर, बार्बर, धोबी, सफाई कर्मचारी और अन्य तकनीकी ट्रेड्स में ये रिक्तियां निकाली गई हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 अप्रैल 2026 (आज से)

आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2026 

योग्यता पात्रता

1. शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास (कुछ ट्रेड्स में संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट जरूरी)।

2. उम्र सीमा: 18 से 23 वर्ष (Driver पद के लिए 21-27 वर्ष)। आरक्षण के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।

3. शारीरिक मानक: ऊंचाई, छाती और दौड़ संबंधी मानक CRPF के नियमों के अनुसार होंगे। 

Also read: होम लोन EMI नहीं चुकाने पर बैंक कब कर सकता है घर की नीलामी? जानें पूरा कानूनी प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद होमपेज पर 'Constable Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

3, फिर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

4. लॉगिन करने के बाद फॉर्म में अपनी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।

5. आखिर में आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट जरूर लें.

आवेदन शुल्क

सामान्य/OBC/EWS: ₹100

SC/ST/महिला उम्मीदवार: शुल्क मुक्त

चयन प्रक्रिया

शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT)

ट्रेड टेस्ट/कौशल परीक्षण

चिकित्सा परीक्षण

दस्तावेज़ सत्यापन